--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
घर पर छापा मारकर 01.085 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की और एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

घर पर छापा मारकर 01.085 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की और एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार



चित्तौड़गढ़ जिले में एक घर पर छापा मारकर 01.085 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की और एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार       

चित्तौडगढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया। राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए  नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन मैं अभियान चला रखा है 

उप नारकोटिक्स आयुक्त,कोटा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), जयपुर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने 25 अप्रैल 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी तहसील के संग्रामपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर  01 किलो 085 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की और 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, बरामद अवैध अफीम को जब्त कर लिया गया है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। 
उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है या ई मेल [email protected] पर भी जानकारी साझा कर सकता है।  जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article