-->
माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में 121 बालिकाओं का कन्याभोज कार्यक्रम आयोजित!

माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में 121 बालिकाओं का कन्याभोज कार्यक्रम आयोजित!

बिजयनगर  (रामकिशन वैष्णव)  शहर के बरल रोड स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में महेश पब्लिक स्कूल की 121 बालिकाओं को माहेश्वरी महिला मंडल  की पदाधिकारियों व सदस्यों ने तिलक लगाकर पूजन कर सामूहिक कन्या भोज में प्रसाद वितरण कर धार्मिक लाभ अर्जित किया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष संजू कोगटा के मार्ग दर्शन में कन्या भोज कार्यक्रम में महिला मंडल की पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान माहेश्वरी महिला मंडल की जिला कोषाध्यक्ष सुमन बागंड़, सचिव अंतिमा पंडवार,लाड़ मालू, सुमित्रा जागेटिया,सोनल पंडवार,स्नेहा तोषनीवाल, दीपिका आगीवाल,उषा नुवाल,अंजू गट्टानी,सरिता चितलागिंया,आरती जागेटिया, कविता जागेटिया सहित  ने कन्याभोज कार्यक्रम में  सेवाएं प्रदान कर धार्मिक लाभ उठाया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article