-->
धार के बालाजी में श्रीराम कथा व पँच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन

धार के बालाजी में श्रीराम कथा व पँच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।राणाजी का गुढा  धार के बालाजी में पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ और संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा हैं।बुधवार को कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम व संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया।कथाव्यास नंदकिशोर महाराज द्वारा प्रतिदिन दिन में 1 बजे कथा का वाचन किया जा रहा हैं।शनिवार की कथा में रामजन्म व भगवान की बाललीला के प्रसंग सुनाए।आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रोता कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।रविवार से यज्ञाचार्य पण्डित छीतरलाल शर्मा के सान्निध्य में श्रीराम महायज्ञ प्रारम्भ होगा।यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन महंत जगराम दास  महाराज व महंत राजेंद्रदास महाराज महात्यागी के सान्निध्य में किया जा रहा हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article