-->
सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि श्रृंग ऋषि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया!

सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि श्रृंग ऋषि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय सिखवाल समाज  द्वारा महर्षि श्रृंग का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया| शोभायात्रा श्री राम मन्दिर  कृषि मंडी प्रांगण से शुरू होकर गाजेबाजे के साथ सदर बाजार, चारभुजा मंदिर होते हुए सार्वजनिक धर्मशाला में पहुंची , जहाँ महर्षि श्रृंग की महाआरती के पश्चात समारोह आयोजित हुआ| समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पांडिया व,अति विशिष्ट अतिथि महिला कार्यकारी अध्यक्षा इन्द्रा सुखवाल व धर्मीचन्द तिवाड़ी, बद्रीलाल पुरोहित व पारीक समाज अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पाराशर समाज अध्यक्ष महावीर पाराशर, आमेटा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुभाष आमेटा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा व, वरिष्ठ मार्गदर्शक गोवर्धन लाल पारीक थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण तिवाड़ी ने की| कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष महावीर पांडे व बिजयनगर सिखवाल समाज के अध्यक्ष गोविन्द नारायण शर्मा थे| कार्यक्रम में महर्षि श्रृंग को जानो प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, विजेताओं को पारितोषिक दिये गये एवं समाज के भामाशाह ओमप्रकाश  तिवाड़ी, नारायण  तिवाड़ी, महावीर पांडे सहित का सम्मान किया गया| कार्यक्रम में गुलाबपुरा सिखवाल समाज के सभी समाज बंधु मौजूद थे| कार्यक्रम का संचालन राजमल शर्मा ने किया| इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें युवा अध्यक्ष बजरंग शर्मा व उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, ललित वेद, लक्ष्मण पांडिया, लक्ष्मण जोशी को मनोनीत किया गया व कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए| बाकी कार्यकारिणी यथावत रखी गई! इसी प्रकार आगूंचा गाँव में भी श्रृंग ऋषि की जयंती मनाई गई! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article