-->
कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  कांग्रेस सेवादल की अगुवाई में पुर्व प्रधान मंत्री एवं आयरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गांधी की 39वी पुण्यतिथि पर स्थानीय गांधी उधान मे उनकी तस्वीर पर कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी आजाद भारत की पहली महिला जिन्होंने सरकार बनाई और पूरे भारत का नेतृत्व किया। आजादी के 76 साल में इंदिरा गांधी के बाद से अब तक देश को कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं मिली। बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में बहुत दमदार फैसले लिए,और पूरे देश में क्रांति ला दी थी। उन्हीं के उनके बताए मार्ग पर चलने का पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस नेता प्रकाश बड़ोला ,सुरेंद्र कावड़िया ,महावीर नाबेड़ा  ,विपुल सोमानी ,श्रवण नकवाल ,याकूब मोहम्मद ,महावीर छिपा ,गोपाल सिंह चौहान ,महावीर पांचाल ,मुकेश राणा ,मोहम्मद सदीक, शाह ,सूरजमल जाट ,अब्बास अली ,अमित जोशी  ,लादू लाल भील ,लाला तेली ,सुरेश धोबी ,हरीश शर्मा ,भंवरलाल आरजिया ,रवि साहू ,सागर,नासीर कुरैशी , जीवराज गुर्जर सहित कांग्रेस जन मौजूद थे। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article