-->
आसींद विधानसभा चुनाव में दुबारा भाजपा का कमल खिला, सांखला 1526 मतों से विजय हुए।

आसींद विधानसभा चुनाव में दुबारा भाजपा का कमल खिला, सांखला 1526 मतों से विजय हुए।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आसींद विधानसभा चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी जब्बर सिंह सांखला 1526 मतों से हुऐ विजय। आसींद विधानसभा चुनाव में भाजपा  के जब्बर सिंह सांखला व कांग्रेस के हगामीलाल मेवाडा एवं आरएलपी प्रत्याशी धनराज गुर्जर में  त्रिकोणीय मामला होकर कांटे की टक्कर थी व एक्जिट पोल को भी फेल कर करते हुए मतदाताओं ने भाजपा के जब्बर सिंह सांखला को दुबारा मौका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 74586 व कांग्रेस प्रत्याशी को 73060 एवं आरएलपी प्रत्याशी गुर्जर को 56904  वोट मिले। वही निर्दलीय नारु भील को 7676 वोट मिले। आप पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 1784  व  अन्य को एक हजार के अंदर अंदर वोट मिले। भाजपा के जब्बर सिंह सांखला दुबारा चुनाव जीत कर लगातार दुसरी बार विधायक चुने गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी जहीर की गई।इस दौरान भाजपा नेता करतार सिंह राठौड़, हनुमंत सिंह राठौड़,अमर सिंह चौहान, चन्द्रशेखर मेवाडा, महेन्द्र सिंह, विनोद त्रिपाठी,कन्हैया लाल वैष्णव, विजय सिंह पंवार, इन्द्रजीत सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article