-->
आचार्य विवेक सागर जी महाराज ससंग अल्प प्रवास पर गुलाबपुरा आगमन।

आचार्य विवेक सागर जी महाराज ससंग अल्प प्रवास पर गुलाबपुरा आगमन।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आचार्य विवेक सागर जी महाराज ससंग विजयनगर से विहार कर अल्प प्रवास  के लिए गुलाबपुरा आए तथा श्री पार्श्वनाथ  दिगंबर जैन मंदिर में जिनेन्द्र भगवान के दर्शन किए।  आचार्य  विवेक सागर जी महाराज ने कहा कि जगत के प्राणी को दो दुर्लभता संत का समागम व प्रभु भक्ति  प्राप्त करना मुश्किल है।  दोनों प्राप्त  होती तो सातिशय  से  पुण्य कर्म में उदय में आता है पुण्य  की गंगा से ही जीवन मे भक्ति करने  का अवसर मिलता है।  संतो के चरणों से भूमि पवित्र  हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिनेन्द्र देव भगवान के दर्शन करने से कर्मो की निर्जरा होती है। जीवन में  बार बार दर्शन करने से पुण्य में वृद्धि होती है। जीवन में बिना पुण्य के दुःख दूर नहीं होते हैं, पुण्य का संचय करे।
आचार्य श्री के गुलाबपुरा आगमन पर स्थानीय दिगंबर  जैन समाज के उपाध्यक्ष मांगीलाल सेठी, मंत्री रतन कुमार जैन,  बसंती लाल शाह, राजकुमार जैन,  गदिया, प्रवीण बाकलीवाल , संजय शाह, धर्मीचंद सेठी, सहित श्रावक श्राविकाओं  ने दर्शन किए तथा श्रावको ने  आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन किया। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article