-->
नामदेव महाराज, शिव परिवार व बालाजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

नामदेव महाराज, शिव परिवार व बालाजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

 

नामदेव महाराज, शिव परिवार व बालाजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

51 महिलाओं ने कलश लेकर भगवान को रिझाया, फागोत्सव में रही धूम

शाहपुरा , पेसवानी

शाहपुरा में श्री विट्ठल नामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलश व शोभायात्रा के साथ प्रांरभ हुआ। मन्दिर में जिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उनकी भी शोभायात्रा निकाल कर पुष्पवर्षा के साथ मन्दिर ले जाया गया। मन्दिर में सांयकाल फागोत्सव में भी महिलाओं ने अपने अराध्य को रिझाने का कार्य किया। 8 मार्च को इस महोत्सव के दौरान संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के अलावा शिव परिवार एवं श्री बालाजी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

रामद्वारा परिसर से निकाली गयी शोभायात्रा में भगवान नामदेव जी की जीवंत झांकी गोविंद डिडवानिया ने तैयार की। हर कोई इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहा था। कलश यात्रा में महिलाएं चूंदड़ी पहन कर शामिल हुई तो पुरूष सफेद रंग की पोशाक में पहुंचे।

बुधवार को एजेंसी मोहल्ला कन्या पाठशाला के पास स्थित नामदेव दर्जी समाज चारभुजा नाथ मंदिर में 11 बजे देव पूजा व हवन हुआ। यहां पांच वेदिकाओं पर 20 जोड़ों ने आहुतियां दी। जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां दी। यहीं पर 3 बजे अग्नि पूजा व हवन, 4 बजे आरती वंदना, 4.30 बजे देवताओं का जल व अन्नाधिवास का धार्मिक अनुष्ठान विद्धान आचार्य पं. राकेश शर्मा सेवनी के निर्देशन में किया गया। सांयकाल महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं ने फाग गाकर भगवान को रिझाया। इस दौरान महिलाओं ने फूलो की होली भी खेली। संजय सर्वा, रमेश बूलां, लोकपाल आर्य, धीरज डीडवानियां, विजय ढाढिया आदि ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग किया। 

आज होगा यह अनुष्ठान

विद्वान आचार्य पं. राकेश शर्मा सेवनी ने बताया कि गुरुवार 7 मार्च को प्रातः 9 बजे मूर्ति पूजन, दोपहर 2 बजे हवन व आरती, सांय 5 बजे देवताओं का फल, पुष्प, घृत एवं शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा। दिन भर धार्मिक उल्लास के वातावरण में यह महोत्सव संपन्न होगा। इसी दिन रात्रि में 7 बजे कृति सूत रामायण मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों का कार्यक्रम होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article