भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विधायक सांखला के नेतृत्व में किया स्वागत।
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राज्य के उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का नेशनल हाईवे पारिक होटल पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। श्री देवनारायण भगवान की 1113 वीं जयंती पर सवाई भोज मंदिर आसीन्द कार्यक्रम में भाग लेकर वापस जयपुर जाते समय अल्प प्रवास के दौरान नेशनल हाईवे पारिक होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के नेतृत्व मे होटल पर स्वागत किया गया। पारिक होटल में दिया कुमारी क़ो साफा, माला, ऊपरना, शॉल ओढा व तलवार भेट कर स्वागत अभिनंदन किया गया । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्त्ताओ व विधायक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड, जिला परिषद सदस्य रामलाल सोलंकी, आसीन्द नगरपालिका वाइस चेयरमेन विक्रम सिंह , महामंत्री कालूराम भाम्भी, मनोज तोषनीवाल, महेन्द्र सिंह जामोला, नेता प्रतिपक्ष उमराव चोरडिया, फलामादा सरपंच महिपाल सिंह चुण्डावत, देवेंद्र सिंह कानिया, दुर्गा सिंह अंटाली, अशोक साहू, पंचायत समिति सदस्य मिश्री लाल बलाई, गणेश देवासी, लड्डू बन्ना रूपाहेली, भरत सिंह पड़ासोली, देबी सिंह उंखलिया, भूपेंद्र सिंह खारी का लाम्बा, भॅवर खाती, साँवर लाल लोहार, राजवीर सिंह गहलोत, कैलाश नागला, नथेद्र सिंह नाथड़ियास, लक्की गुर्जर मदेड़ा, पूषाराम जाट, पार्षद रोहित चौधरी, महादेव जाट, महेन्द्र सिंह चुण्डावत, विकास आचार्य, पियूष मेवाड़ा, मंगल सिंह रासेड, शिवनाथ सिंह अंटाली, अरिहंत जेन, विजय सिंह पंवार, तेजेंद्र सिंह, भरत त्रिपाठी, सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।