विधायक सांखला के सानिध्य में सेवा कार्य के साथ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राठौड़ का जन्मदिन मनाया।
सोमवार, 18 नवंबर 2024
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ठा. हनुमंत सिहं राठौड़ का जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया गया। ग्राम मंडल अध्यक्ष राठौड़ ने अपने जन्मदिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ शुरू किया व गायों को गुड़ व चारा खिलाकर सेवा कार्य किया एवं निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें 120 लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य में केक काटकर, आतिशबाजी कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एंव दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आसींद पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , फलामादा सरपंच महिपाल सिंह, रघुनाथपुरा सरपंच रणजीत सिंह, हेमराज चौधरी सरपंच गढवालों का खेड़ा, जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक, दीपक सैन, इन्द्रजीत सिंह, विकास आचार्य,महेन्द्र सिंह चुंडावत, पार्षद रोहित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्यजन मौजूद थे।